PM Ujjwala Yojana Registration: भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2016 में PM Ujjwala Yojana की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है। योजना शुरू होने के बाद से अब तक लाखों महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे उन्हें चूल्हे के धुएं से निजात मिल चुकी है।
यदि आप भी इस योजना की पात्र हैं लेकिन अब तक इसका लाभ नहीं मिला है, तो यह लेख आपके लिए है। यहां आप जानेंगी कैसे रजिस्ट्रेशन करना है, पात्रता क्या है और कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं।
PM Ujjwala Yojana का उद्देश्य
PM Ujjwala Yojana का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाना और उन्हें सुरक्षित रसोई ईंधन प्रदान करना। योजना के जरिए सरकार ने अब तक करीब 9.6 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया है। वर्ष 2026 तक 75 लाख और महिलाओं को इस योजना में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
PM Ujjwala Yojana Registration: रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट https://pmuy.gov.in पर जाएं।
- वहां से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालें।
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, आयु आदि सावधानी से भरें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और सही स्थान पर हस्ताक्षर करें।
- सभी जरूरी दस्तावेज़ों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- पास की गैस एजेंसी में जाकर यह फॉर्म जमा करें।
- जांच के बाद आपको रसीद दी जाएगी, जिसे सुरक्षित रखें।
- फॉर्म स्वीकृत होने के बाद गैस कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
PM Ujjwala Yojana के लिए पात्रता शर्तें
- आवेदिका भारत की स्थायी नागरिक होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) परिवार से संबंधित हो।
- पहले से किसी भी प्रकार का एलपीजी कनेक्शन महिला के नाम पर नहीं होना चाहिए।
- कोई सरकारी नौकरी में न हो।
Read more:-
- PM Awas Yojana Gramin Survey 2025: पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के आवेदन फॉर्म भरना शुरू
- Solar Rooftop Subsidy Yojana: सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू
PM Ujjwala Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि प्रमाण (आधार या अन्य)
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
PM Ujjwala Yojana का लाभ कैसे मिलेगा?
जैसे ही आपका आवेदन फॉर्म पास होता है, गैस एजेंसी द्वारा आपको मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही शुरुआती समय में सिलेंडर और रेगुलेटर भी दिया जाएगा। कुछ राज्यों में पहली बार भरवाने पर गैस भरने का खर्च भी सरकार उठाती है।